Saturday, May 14, 2011

विश्वास



ओ ! जीवन के थके पखेरू, बढ़े चलो हिम्मत मत हारो,
पंखों में भविष्य बंदी है मत अतीत की ओर निहारो,
क्या चिंता धरती यदि छूटी उड़ने को आकाश बहुत है
जाने क्यों तुमसे मिलने की आशा कम, विश्वास बहुत है ।

बलवीर सिंह "रंग"

Monday, April 11, 2011

यात्राओं की खोज


असली यात्राओं की खोज इस पर निर्भर नहीं करती कि कौन से और कितने नये दृष्य हमने देखे। यह निर्भर करती है कि हमने नई आंखें पाई या नहीं!
~ मार्सेल प्राउस्ट।

Saturday, April 9, 2011

काम और खाली समय



वैसी दशा की तलाश कीजिये जहां आपका काम आपको उतनी ही प्रसन्नता दे, जितना आपका खाली समय।

~ एडवर्ड एल बर्नेस

Sunday, March 13, 2011

डॉक्टर


प्रकृति, समय और धैर्य तीन सबसे बड़े डॉक्टर हैं।
~ एच. जी. बॉह्न। 

Wednesday, March 9, 2011

विश्लेषण हीन जीवन


बिना विश्लेषण का जीवन जीने योग्य नहीं है।
~ सुकरात

Wednesday, February 23, 2011

अलग प्रकार से काम करना


अगर आप काम जैसे करते आये हैं, उसी तरीके से करते हैं, तो आपको वही परिणाम मिलेंगे, जैसे मिलते रहे हैं। परिणाम बदलने के लिये आपको काम अलग तरह से करना ही होगा।

~ मार्क विक्टर हेंन्सन

Saturday, February 19, 2011

हार


हार गिरने में नहीं है। हार तब है जब गिरने के बाद आप उठने से इंकार कर देते हैं।
~ एक एसएमएस

Wednesday, February 16, 2011

पतन


मनुष्य का पतन प्रारब्ध के कारण नही‍, अविवेक और मर्यादाहीनता के कारण होता है।
~ शिवपुराण

Saturday, February 12, 2011

यात्रा


सबसे लम्बी यात्रा अपने अन्दर की यात्रा होती है!
~ डैग हेमरशोल्ड

Friday, February 11, 2011

सफल व्यक्ति


सफल व्यक्ति सफल इस लिये हैं कि वे उन कार्यों को करने की आदत डाल लेते हैं जो असफल व्यक्ति करना पसन्द नहीं करते!
~ अलबर्ट ग्रे

Tuesday, February 8, 2011

नफरत


जब हमारी नफरत हिंसक होती है तो वह हमें उनसे नीचे उतार देती है, जिनसे हम नफरत करते हैं।
~ फ्रांसिस द ला रोशफोकॉल्ड

Monday, February 7, 2011

समस्या से निजात


समास्या से निजात पाने का सबसे सरल तरीका यह है कि उसे हल कर दो!
डायरी में लिखी एक सूक्ति

Thursday, February 3, 2011

समस्या का समाधान


समस्या का समाधान सुझाना और भी आसान हो जाता है, विशेषकर तब, जब आप कुछ खास नहीं जानते समस्या के बारे में!
~ मेल्कम फॉर्ब्स


Wednesday, February 2, 2011

भगवान और नास्तिक


अगर भगवान नहीं होगा तो नास्तिक भी नहीं होगा। नास्तिक का अस्तित्व इसी लिये है कि भगवान है!
~ जी के चेस्टरटन।


Thursday, January 27, 2011

हास्य


हास्य गम्भीर बात कहने का एक तरीका है।
~ टी एस इलियट

Sunday, January 23, 2011

आगे की सड़क


आगे की सड़क के बारे में जानना चाहते हो तो उनसे पूंछो जो वापस लौट रहे हों!
~ एक चीनी लोकोक्ति

Thursday, January 20, 2011

पागलपन


पागलपन की परिभाषा है कि आदमी बार बार एक ही काम करे और अलग परिणाम की आशा रखे!
~ अलबर्ट आइंस्टीन

Wednesday, January 19, 2011

स्टाइल और सिद्धांत


स्टाइल के मामले में लहरों के साथ तैरो। पर सिद्धांत के मामले में चट्टान की तरह अड़ जाओ।
~ थॉमस जैफर्सन। 

Tuesday, January 18, 2011

रिटायर होना


कभी न कभी मैं मरूंगी जरूर, पर मैं रिटायर नहीं हूंगी।
~ मार्ग्रेट मीड

Saturday, January 15, 2011

समुद्र पार करना


आप केवल लहरों को सतत निहारते हुये समुद्र पार नहीं कर सकते!
~ रवीन्द्रनाथ ठाकुर

Friday, January 14, 2011

राजकाज


एक अच्छे राजकाज वाले देश में गरीबी शर्म की बात है। एक खराब राजकाज वाले देश में अमीरी शर्म की बात है!
~ कंफ्यूशियस

Thursday, January 13, 2011

अरुचि


आप यदि अपना काम आनन्द की बजाय अरुचि से ही कर सकते हैं, तो बेहतर है कि अपना काम छोड़ दें।
~ खलील जिब्रान

Saturday, January 8, 2011

सहमत


मैने उस व्यक्ति से कभी कुछ नहीं सीखा जो मुझसे हमेशा सहमत होता रहा हो।
~ वारेन बफेट।

Sunday, January 2, 2011

ध्येय और इच्छा


महान मस्तिष्क ध्येय रखते हैं। बाकी के पास केवल इच्छायें होती हैं।
~ वाशिंगटन इर्विंग

Saturday, January 1, 2011

कल्पना और इतिहास


अपने इतिहास से नहीं, अपनी कल्पना से जियें!
स्टीफन कोवी