Wednesday, June 23, 2010

बढ़िया दिन


"मैने यह लेख पढ़ा। यह कहता है कि तनाव के लक्षण हैं - ज्यादा खाना, ज्यादा धूम्रपान, अनाप-शनाप खरीददारी और तेज गाड़ी चलाना। मजाक तो नहीं कर रहे ये? यह तो मेरे विचार से एक शानदार दिन के लक्षण हैं!"
~ मोनिका पाइपर

Sunday, June 20, 2010

मूर्ख


कोई भी मूर्ख आलोचना, निन्दा या शिकायत कर सकता है - और अधिकांश मूर्ख करते हैं!
~ डेल कार्नेगी

Thursday, June 17, 2010

अपने से छोटे


हमेशा अपने से कम उम्र वालों के प्रति प्रेम दर्शायें - क्यों कि वही हैं जो आपके बारे में लिखेंगे।
~ सिरिल कोनोली।




Friday, June 11, 2010

झूठ


वह व्यक्ति, जिसकी याददाश्त सशक्त नहीं है, उसे झूठ के प्रयोग के पचड़े में नहीं पड़ना चाहिये।
~ माइकेल द मोन्तेग्न

Tuesday, June 8, 2010

मन और द्वैत


मन में बहुत कुछ चलता है। मन है तो मैं हूं|
मानसिक हलचल पर यह प्रारम्भ से टांक रखा था द्वैत। सरासर गलत।
मैं था, जब मन नहीं था। मैं रहूंगा, जब मन नहीं होगा। चिदानन्द रूप!

~ मेरे सोचने का एक पड़ाव


घमण्ड


पता करें कि किस स्तर पर आपका घमण्ड रहता है। उससे आप जिस स्तर पर जीते हैं, उसका आकलन हो सकेगा।
~ मेरा सोचने का एक पड़ाव!

Monday, June 7, 2010

अच्छाई


एक व्यक्ति, जो हमेशा अच्छा बना रहना चाहता है, अन्तत: नष्ट हो जायेगा; अगर वह ऐसे लोगों से घिरा है, जो उतने अच्छे नहीं हैं।
~ मेकियावली