Sunday, March 29, 2009

विजेता


flower trans
एक व्यक्ति हजार लोगों को युद्ध में हजार बार जीतता है; और अगर दूसरा अपने आप पर विजय पा लेता है; तो दूसरा व्यक्ति बड़ा विजेता है।
--- गौतम बुद्ध।

Thursday, March 26, 2009

विचार और मन


flower trans
एक सशक्त विचार जब मन को प्रभावित कर देता है तो मन पुन: अपने पुराने आयाम में सिकुड़ नहीं सकता।
--- इण्टरनेट से।

Sunday, March 22, 2009

प्रसन्नता


flower trans
"तोलस्ताय ने कहा - जहां प्रेम है, वहां भगवान हैं। और हम जोड़ सकते हैं - जहां भगवान और प्रेम हैं, वहां प्रसन्नता है।"
--- नॉर्मन विंसेंण्ट पियले।

Tuesday, March 17, 2009

सम्मान-अपमान


flower trans
जब तक आपको अपना सम्मान और दूसरों का अपमान सुख देता है, तब तक आप अपमानित ही होते रहेंगे। 
--- हनुमानप्रसाद पोद्दार।

Monday, March 16, 2009

अवसर


flower trans
वह सही मायने में महान है जो आपको अवसर देता है।
--- पॉल डफी।

Wednesday, March 11, 2009

आगंतुक



पिछली शताब्दी में अमेरिका का एक पर्यटक पोलेंड में महान यहूदी गुरु रब्बी हफेज़ हयीम के घर उनसे मिलने गया। उसे यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि रब्बी के घर में केवल किताबें ही थीं। फर्निचर के नाम पर उनके पास केवल एक टेबल और एक कुर्सी थी।

पर्यटक ने पूछा - "रब्बी, आपका फर्निचर कहाँ है?"

"आपका फर्निचर कहाँ है" - रब्बी ने उससे पूछा।

"मेरा"? मैं तो यहाँ बस एक आगंतुक हूँ!"

"और मैं भी" - रब्बी ने जवाब दिया।
--- निशांत मिश्र के ब्लॉग से।

Monday, March 9, 2009

नफरत की भट्टी


flower trans
अपने दुश्मन के लिये नफरत की भट्टी को इतना तेज मत करो कि उसमें खुद ही जल जाओ। 
--- शेक्सपियर

Friday, March 6, 2009

शान्ति


flower trans
कोई और चीज नहीं, केवल आप ही अपने जीवन में शान्ति ला सकते हैं।
--- डेल कार्नेगी।