Sunday, October 24, 2010

नियति


जिन्दगी उन लोगों के लिये वाकई बहुत उदार होती है, जो अपनी नियति खोजते हैं।
~ अल्केमिस्ट में पाओलो कोएलो।

Sunday, October 17, 2010

उड़ना


१. फरिश्ते उड़ सकते हैं, वे अपने को बड़े हल्के अन्दाज में लेते हैं।
२. फरिश्ते उड़ सकते हैं, वे अपनी स्वतन्त्रता को बहुत गम्भीरता से लेते हैं।


Sunday, October 10, 2010

पठन



नित्य कुछ न कुछ पठन की आदत डालें। भले ही एक वाक्य हो। साल भर में आपको अंतर नजर आने लगेगा।

Monday, October 4, 2010

पुस्तक


1. एक पुस्तक की कीमत इसी में है कि उसमें से आप क्या निकाल सकते हैं।
2. किसी पुस्तक को महज इस लिये पूरा न पढ़ो कि आपने उसे पढ़ना शुरू किया है।

Sunday, October 3, 2010

धक्का


लोग जब तक जिन्दगी में धक्का नहीं खाते, तब तक चमक नहीं आयेगी उनके व्यक्तित्व में, तब तक वे ऊंचाइयां नहीं छू सकेंगे। यह धक्का काम में असफलता के रूप में हो सकता है या बीमारी के रूप में भी!