मल्टीनेशनल कम्पनियां और भारत के ग्रामीण परिदृष्य पर व्हार्टन नॉलेज के लेख में है कि असली चीज है लोगों को सुनना। पर कितने लोग हैं जो दूसरों की सुनते हैं? सब को कहते ही तो देखा है! ~ लेख पढ़ते मेरी प्रतिक्रिया।
गरीब सोचते हैं, अमीर हो जायें। अमीर सोचते हैं, ज्ञानी हो जायें। भोगी सोचते हैं, त्यागी हो जायें। अविवाहित सोचते हैं, विवाहित हो जायें। विवाहित सोचते हैं, मर जायें, कैसे मर जायें, कब मर जायें। जो नहीं है, उसकी तरफ दौड़ बनी रहती है। ~ आचार्य रजनीश।
महानता के प्रकार को दो तरह से मापा जा सकता है। सबसे लोकप्रिय तरीका है व्यक्ति के सफल होने की सम्भावना आंकने में - तब जब बाकी सब असफल हो रहे हों। पर उससे कमतर नहीं है, और शायद सभी महानताओं का मूल उसमें है, कि असफलता के बावजूद पुन: प्रारम्भ करना, जब सफलता दूर दूर तक नजर न आ रही हो! ~ गाइ फिन्ले; जैसा टिप्पणी में निशान्त मिश्र ने उधृत किया।