Saturday, May 15, 2010

सफलता के मैनुअल


सफलता के सभी मैन्युअल्स नष्ट कर डालो। सफल होने के लिये तुम्हें मौलिक होना होगा।
~ पॉल कोह्येलो की ट्वीट।

Sunday, May 9, 2010

क्षमता का टेस्ट


खेलो, अपनी क्षमता से ज्यादा
हार जाओगे तो खेल सीख जाओगे।
~ विंस्टन चर्चिल; जैसा पंकज उपाध्याय ने टिप्पणी में संदर्भ दिया।


Friday, May 7, 2010

लोगों को सुनना


मल्टीनेशनल कम्पनियां और भारत के ग्रामीण परिदृष्य पर व्हार्टन नॉलेज के लेख में है कि असली चीज है लोगों को सुनना। पर कितने लोग हैं जो दूसरों की सुनते हैं? सब को कहते ही तो देखा है!
~ लेख पढ़ते मेरी प्रतिक्रिया।

Sunday, May 2, 2010

दोहराव


पहला आदमी, जिसने नवयौवना के गालों की तुलना गुलाब से की, जरूर कवि था। पहला जिसने यह दोहराया, शायद मूर्ख था!
~ साल्वाडोर डॉली, पॉल कोहेलो के ब्लॉग से।

Saturday, May 1, 2010

दौड़


गरीब सोचते हैं, अमीर हो जायें। अमीर सोचते हैं, ज्ञानी हो जायें। भोगी सोचते हैं, त्यागी हो जायें। अविवाहित सोचते हैं, विवाहित हो जायें। विवाहित सोचते हैं, मर जायें, कैसे मर जायें, कब मर जायें। जो नहीं है, उसकी तरफ दौड़ बनी रहती है।
~ आचार्य रजनीश।

Friday, April 23, 2010

महानता का माप


महानता के प्रकार को दो तरह से मापा जा सकता है। सबसे लोकप्रिय तरीका है व्यक्ति के सफल होने की सम्भावना आंकने में - तब जब बाकी सब असफल हो रहे हों। पर उससे कमतर नहीं है, और शायद सभी महानताओं का मूल उसमें है, कि असफलता के बावजूद पुन: प्रारम्भ करना, जब सफलता दूर दूर तक नजर न आ रही हो!
~ गाइ फिन्ले; जैसा टिप्पणी में निशान्त मिश्र ने उधृत किया।

Tuesday, April 20, 2010

महानता


महानता से भय न खाओ। कुछ जन्म से महान होते हैं, कुछ महानता अर्जित करते हैं, और कुछ पर महानता थोप दी जाती है!
~ विलियम शेक्सपीयर।