Monday, April 19, 2010

गढ्ढे का नियम


जब आप गढ्ढे में हों तो भगवान के लिये खोदना बन्द कर दें!
~ थॉमर्स फ्रीडमेन के ब्लॉग पर एक उक्ति।

Friday, April 16, 2010

चुनौती


मेरी तीन चुनौतियां हैं। सबसे आसान चुनौती है ब्रिटिश साम्राज्य। इस पर सबसे आसानी से प्रभाव डाला जा सकता है। दूसरी चुनौती है भारतीय जनता। इस से बात मनवाना कठिन है।  लेकिन मेरी सबसे बड़ी चुनौती है मोहनदास गांधी नाम का आदमी। इस पर तो मेरा जोर ही नहीं चलता प्रतीत होता।
~ मोहनदास कर्मचन्द गांधी।

Sunday, April 11, 2010

शुभ कर्म


"जब कभी तुम कोई शुभ कर्म करो तब यह मत सोचो कि ‘इतने छोटे कर्म से मुझे कुछ प्राप्त नहीं होगा’. जिस प्रकार बारिश का पानी बूँद-बूँद गिरकर पात्र को पूरा भर देता है उसी प्रकार सज्जन व्यक्तियों के छोटे-छोटे शुभकर्म भी धीरे-धीरे संचित होकर विशाल संग्रह का रूप ले लेते हैं”.
– धम्मपद १२२

~ निशान्त मिश्र के ब्लॉग से।

Monday, April 5, 2010

महाविपत्ति


मैने प्रत्येक महाविपत्ति को सुअवसर बनाने का यत्न किया है।
~ जॉन डी रॉकफेलर।

Friday, March 26, 2010

जीवन की त्रासदी



मेरे जीवन की त्रासदी यह नहीं है कि मैं बेइमान या कुटिल हूं। मेरी त्रासदी यह भी नहीं है कि मैं जानबूझ कर आसुरी सम्पद अपने में विकसित करना चाहता हूं। मेरी त्रासदी यह है कि मैं सही आचार-विचार-व्यवहार जानता हूं, पर फिर भी वह सब नहीं करता जो करना चाहिये।
~ ज्ञानदत्त पाण्डेय, मानसिक हलचल पर। 

Sunday, March 14, 2010

भय और उन्नति



वह स्थान जहां आपके सबसे बड़े भय रहते हैं, वहीं आपकी सबसे बड़ी उन्नति का भी निवास है।
~ रॉबिन शर्मा।

Thursday, March 4, 2010

भाग्य



अगर आप अपना भाग्य नहीं बदल सकते तो अपनी मनोदृष्टि (एटीट्यूड) बदल लें!