Tuesday, June 9, 2009
मुझे ही क्यों भगवान?
अर्थर ऐश, लॉन टेनिस का महान खिलाड़ी एड्स से मर रहा था। उसे दुनियां भर से पत्र मिल रहे थे। एक प्रशंसक ने लिखा - भगवान को तुम्हें ही क्यों चुनना था इस गलत बीमारी के लिये?
अर्थर ने उत्तर दिया - दुनियां भर में ५ करोड़ बच्चे टेनिस सीखते हैं। पचास लाख सीख जाते हैं। पांच लाख उसमें से प्रोफेशन टेनिस खेलने वाले बनते हैं। पचास हजार सरक्यूट में आ जाते हैं। पांच सौ ग्रेण्डस्लेम में पंहुचते हैं। उसमें से ४ सेमीफाइनल में और दो फाइनल में।
जब मैं ग्रेण्डस्लेम जीत कर कप उठा रहा था, तब मैने यह भगवान से नहीं पूछा - मुझे ही क्यों भगवान? और आज जब मैं कष्ट में हूं तो मुझे नहीं पूछना चाहिये - मुझे ही क्यों भगवान?
Saturday, June 6, 2009
Thursday, June 4, 2009
Tuesday, June 2, 2009
Sunday, May 31, 2009
जीवन की शाम

उम्र के साथ हाथ मिला कर चलने में मजा आता है| उससे लड़ने का अब (उम्र बढ़ने पर) साहस नहीं| पर हर अवस्था में मस्त रहना तो व्यक्ति के हाथ में है|
---
इन्द्रजी के ब्लॉग से।
Friday, May 29, 2009
Wednesday, May 27, 2009
जीवन शैली
यह जीवनशैली, उपभोग की उद्दाम असीमित लालसा कहां ले जायेगी। सिवाय अंत के इसका कोई अंत नहीं है। कहीं ना कहीं रास्ता आध्यात्मिक तत्वों से नियंत्रित जीवनशैली का है जिसमें तन मन और धन तीनों के उपभोग के बारे में सोचा जाता है। पर उस बारे में सोचने वाले लोग बहुत कम हैं।
--- आलोक पुराणिक, टिप्पणी में।
--- आलोक पुराणिक, टिप्पणी में।
Subscribe to:
Posts (Atom)

