Friday, December 31, 2010

अपने को जन्म


मनुष्य का मुख्य कार्य स्वयं को जन्म देना है।
~ एरिक फ्रोम।

Thursday, December 30, 2010

निरंतर चलना


बिमल डे की पुस्तक महातीर्थ के अंतिम यात्री से -
मैं निरंतर चल रहा था, किंतु लगातार एक जैसा दृष्य दृश्य होने से लगता था कि मैं वहीं रह गया हूं। ... लगता था कि सांपो (ब्रह्मपुत्र) की विपरीत दिशा में मैं अविराम तैर रहा हूं, किंतु स्रोत को पछाड़ कर आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं। फिर भी कैलासनाथ के दर्शन का उत्साह ज्यों का त्यों था, उस महातीर्थ के दर्शन के उत्साह ने ही मुझे इतना मनोबल दिया था। दिन में सूरज और रात में चांद तारे मुझे राह दिखाते। ... मेरी आत्मा मेरी देह को खींच कर कैलास की ओर ले जा रही थी, वैसे ही विश्व प्राण समग्र विश्व को अमृत के सन्धान में ले जा रहा था, हम सब पथिक मात्र थे।

Monday, December 27, 2010

पीछे देखना


पीछे मत देखो। अगर उस ओर नहीं जाना चाहते तो।
~ हेनेरी डेविड थोरेऊ।

Saturday, December 25, 2010

आशा का विनिमय


एक नेतृत्व करने वाला आशा का विनिमय करने वाला होता है।
~ नेपोलियन बोनापार्ट

Wednesday, December 22, 2010

प्रभुता और प्रभाव



सफल नेतृत्व अब प्रभुता (authority) पर नहीं, प्रभाव (influence) पर निर्भर करता है।
केनेथ ब्लैंचार्ड।

Sunday, December 19, 2010

चलना



गंगटोट से ल्हासा जाते कम उम्र के विमल दे; गीयात्से से सामदिंग की अकेले यात्रा करते हुये -
अब मैं तेज या धीरे, जैसे भी चाहूं, चल सकता था। किन्तु इस लम्बी यात्रा में मैं यह जान गया था कि धीरे धीरे चलने से रात तक चलने का दम रहता है, तेज चलने से शीघ्र ही आदमी थक जाता है।

Saturday, December 18, 2010

कर डालना


यह बढ़िया है कि आगे बढ़ो और कर डालो। बाद में क्षमा मांगना ज्यादा आसान है बनिस्पत करने के लिये इजाजत मांगने के।
~ एडमिरल ग्रेस होपर।