skip to main |
skip to sidebar

अपने को पुजवाने की इच्छा रखने वालों को दुनियां नहीं पूजती!--- श्रीयुत शिवपूजन सहाय।
ज्ञानदत्त पाण्डेय
टेलीविजन वास्तविक जीवन नहीं है। वास्तविक जीवन में लोगों को काफी शॉप छोड़कर काम करने जाना होता है।
ज्ञानदत्त पाण्डेय
जीवन सेमिस्टर में नहीं बँटा होता है। आपको यहाँ गर्मी की छुट्टियाँ भी नहीं मिलती हैं तथा कुछ ही नियोक्ता अपने आपको खोजने में मददगार साबित होते हैं इसलिए अपना आत्मविश्वास स्वयं हासिल करें।ज्ञानदत्त पाण्डेय

बहुत से लोगों में सफलता की चाह होती है। उनमें किसी काम के प्रति विशेष दक्षता भी हो सकती है। तब भी वे प्रगति नहीं कर पाते। क्यों? शायद वे सोचते हैं कि वे अपने काम पर मास्टरी पा सकते हैं, इस लिये अपने आप पर मास्टरी की कोई जरूरत नहीं! --- जॉन स्टीवेंसन।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

कुछ लोग अपने बच्चों और भाइयों में विश्वास करते हैं। कुछ और नाते रिश्तेदारों में। कई अन्य राजा या कबीले के सरदार में विश्वास करते हैं जो उनकी इच्छायें पूरी कर सकें। पर मैं तो पूरा और अटूट विश्वास उस परम सत्ता में करता हूं, जो सर्वव्यापक है। वह सबमें है और मुझमें भी!--- गुरु रामदास।ज्ञानदत्त पाण्डेय

राह पकड़ तू एक चला-चलपा जायेगा मधुशाला।---- हरिवंश राय "बच्चन"ज्ञानदत्त पाण्डेय

मैं ९००० से अधिक शॉट चूक चुका हूं। मैं ३०० के लगभग गेम हार चुका हूं। मैं अपनी जिन्दगी में बार बार हार चुका हूं। यही कारण है कि मैं जीतता हूं।--- माइकल जोर्डन।ज्ञानदत्त पाण्डेय