skip to main |
skip to sidebar

अब क्या डरना? मेरा बेटा छिन गया। पति भी नही रहे। मरना तो है एक दिन। मरने से क्या डरना? जो मरने से न डरें तो माफिया भी उनका क्या बिगाड़ सकता है?
---- रानी पाल, मृत राजू पाल की मां, जो अपने बेटे की हत्या का बदला लेने चुनाव मैदान में है।
चुनाव का वक्त आ गया है। लोमड़ियां मुर्गियों की सलामती की कस्में खाती दिखाई पड़ रही हैं। सब तरफ अमन चैन है। टी.एस. इलियट।

जो रहीम उत्तम प्रकृति,का करि सकत कुसंग।
चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग।।

घमंड होना पत्रकारिता के लिए अच्छा नहीं है. मैं युवा पत्रकारों से भी यही कहता हूँ कि पत्रकारिता के लिए घमंड सबसे बड़ा पाप है.
---- मार्क टली, बीबीसी हिन्दी पर साक्षात्कार में। (वैसे यह कथन अन्य सभी व्यवसायों के बारे में भी लागू होता है।)

जिया मोरा घबराये बाबुल!
बिन बोले रहा ना जाए।
मुझे सुनार के घर न दीजियो
मोहे जेवर कभी ना भाये।
बाबुल मेरी इतनी अर्ज सुन लीजिए
मोहे लुहार के घर दे दीजिए
जो मेरी जंजीरें पिघलाए। ----श्री प्रसून जोशी का गीत, श्री लालकृष्ण अडवानी के ब्लॉग से।

ढूंढता फिरता हूँ ऐ 'इक़बाल' अपने आप को
आप ही गोया मुसाफिर आप ही मंज़िल हूँ मैं
--- अल्लामा इक़बाल, डा. चन्द्रकुमार जैन के ब्लॉग से उद्धृत।

"तू जिसे बाहर है ढूंढता फिरता
वो ही हीरा तेरी खदान में है"
--- नीरज गोस्वामी, टिप्पणी में।