Thursday, July 31, 2008

पुजवाने की इच्छा





flower trans
अपने को पुजवाने की इच्छा रखने वालों को दुनियां नहीं पूजती!
--- श्रीयुत शिवपूजन सहाय।

ज्ञानदत्त पाण्डेय

Wednesday, July 30, 2008

बिलगेस्ट्स उवाच -२




 flower trans 
टेलीविजन वास्तविक जीवन नहीं है। वास्तविक जीवन में लोगों को काफी शॉप छोड़कर काम करने जाना होता है।

ज्ञानदत्त पाण्डेय

Tuesday, July 29, 2008

बिलगेट्स उवाच





 flower trans
जीवन सेमिस्टर में नहीं बँटा होता है। आपको यहाँ गर्मी की छुट्टियाँ भी नहीं मिलती हैं तथा कुछ ही नियोक्ता अपने आपको खोजने में मददगार साबित होते हैं इसलिए अपना आत्मविश्वास स्वयं हासिल करें।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

Monday, July 28, 2008

अपने पर मास्टरी




flower trans
बहुत से लोगों में सफलता की चाह होती है। उनमें किसी काम के प्रति विशेष दक्षता भी हो सकती है। तब भी वे प्रगति नहीं कर पाते। क्यों? शायद वे सोचते हैं कि वे अपने काम पर मास्टरी पा सकते हैं, इस लिये अपने आप पर मास्टरी की कोई जरूरत नहीं! 
--- जॉन स्टीवेंसन।

ज्ञानदत्त पाण्डेय

Sunday, July 27, 2008

ईश्वर में अटूट विश्वास




flower trans
कुछ लोग अपने बच्चों और भाइयों में विश्वास करते हैं। कुछ और नाते रिश्तेदारों में। कई अन्य राजा या कबीले के सरदार में विश्वास करते हैं जो उनकी इच्छायें पूरी कर सकें। 
पर मैं तो पूरा और अटूट विश्वास उस परम सत्ता में करता हूं, जो सर्वव्यापक है। वह सबमें है और मुझमें भी!
--- गुरु रामदास।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

Saturday, July 26, 2008

एक राह पर चलना




flower trans
राह पकड़ तू एक चला-चल
पा जायेगा मधुशाला।
---- हरिवंश राय "बच्चन"
ज्ञानदत्त पाण्डेय

Friday, July 25, 2008

असफलता से सफलता




flower trans
मैं ९००० से अधिक शॉट चूक चुका हूं। मैं ३०० के लगभग गेम हार चुका हूं। मैं अपनी जिन्दगी में बार बार हार चुका हूं। यही कारण है कि मैं जीतता हूं।
--- माइकल जोर्डन।
ज्ञानदत्त पाण्डेय