skip to main |
skip to sidebar

चिड़िया इस लिये नहीं गाती कि उसे किसी सवाल का जवाब मिल गया है। वह इस लिये गाती है क्योंकि उसे गाना आता है।--- माया एंजेलोऊ, रीडर्स डाइजेस्ट में उद्धृत।ज्ञानदत्त पाण्डेय

हम पर्वतों को विजित नहीं करते, हम अपने आप को जीतते हैं।--- सर एडमण्ड हिलेरी।
ज्ञानदत्त पाण्डेय
प्रभावित होना और प्रभावित करना जीवंतता का लक्षण है।
कुछ लोग हैं, जो प्रभावित होने को दुर्बलता मानते हैं। मैं ऐसा नहीं मानता।
जो महत् से, साधारण में छिपे असाधारण से प्रभावित नहीं होते,
मैं उन्हें जड़ मानता हूँ।
--- मसि कागद में श्री चंद्र प्रकाश की पोस्ट में आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

बेवकूफी का सदुपयोग करना सीखें। बुद्धिमान लोग कभी कभी यह तुरुप का पत्ता खेलते हैं। कुछ अवसर ऐसे आते हैं जब बुद्धिमत्ता इसमें होती है कि आप यूं दिखायें कि आप कुछ नहीं जानते। आप भोंदू न हों, पर आप में भोंदू का रोल प्ले करने की क्षमता होनी चाहिये। --- बाल्तसर ग्रेसियों (१६०१-१६५८)
ज्ञानदत्त पाण्डेय

जब दुलदुल पक्षी और समुद्री केंकड़े आपस में लड़ते हैं तो फायदा मछेरे को होता है!--- प्राचीन चीनी कहावत।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

आप हारी हुई जमीन वापस जीत सकते हैं; पर गंवाया हुआ समय वापस नहीं ले सकते।--- नेपोलियन बोनापार्ट।
ज्ञानदत्त पाण्डेय
गम और खुशी का अनुभव ही जिंदगानी का सफर करवाता है। जब दोनों ही हाल में, दिल को सम्हालना आ जाए, तब तो क्या कहने !!--- लावण्या जी के ब्लॉग से।
ज्ञानदत्त पाण्डेय