skip to main |
skip to sidebar

सब बातें नापतोल कर करनी चाहियें। ... तोल कर बोलना ... तोल कर नींद लेना चाहिये। इन्द्रियों को सब चीजें देनी चाहियें, पर नाप-तोल के प्रमाण के साथ। ऐसा करते रहने से जीवन में प्रसन्नता रहेगी। ... यह अनुभवसिद्ध है।--- "भारतीय संस्कृति" में साने गुरूजी।
ज्ञानदत्त पाण्डेय
आंधियां जब दे रही हों दस्तकें
तब दिये की लौ बचाना सीखिए
ताक पर धर के उसूलों को कभी
नाम अपना मत कमाना सीखिए
---- नीरज जी के ब्लॉग पर एक गज़ल से।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

जितनी चिंता करता जाता,उस अतीत की, उस सुख की।उतनी ही अनन्त में बनती जाती रेखायें दुख की।।
---- कामायनी में श्री जयशंकर प्रसाद
ज्ञानदत्त पाण्डेय
इसमें कुछ भी गलत नहीं कि आप अपने अतीत में तशरीफ ले जायें। बस, इतना ध्यान रखें कि वहां से सामान बांध कर साथ न लेते आयें! --- महेन के ब्लॉग में एक दृष्टांत।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

स्थाई, संतृप्त और परिपूर्ण (राजनैतिक) सम्बन्ध केवल आपसी आदर, परस्पर विश्वास और कुछ महान लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता से ही बन सकते हैं।--- "माई कण्ट्री, माई लाइफ" में अडवानी और वाजपेई के चित्र के नीचे कैप्शन।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

जीवन में हमें कई लोग मिलेंगे, जो महान हैं; और कुछ मिलेंगे जो अच्छे हैं। पर बहुत कम ही ऐसे मिलेंगे जो अच्छे और महान हैं! --- चार्ल्स सेलेब कॉटन, अठारहवीं सदी के अंग्रेज लेखक।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

अपनी साख को आप शक्ति का स्तम्भ मान कर चलें। साख से ही आप औरों को भयभीत कर जीत सकते हैं। और एक बार आपकी साख में छेद हो जाये तो आप असुरक्षित हो जायेंगे; आप पर हर तरफ से वार होंगे। इसी प्रकार अपने वैरियों की साख में उपलब्ध छिद्रों का प्रकटन करना सीखें। उसके बाद तो जनता की सोच ही उनको टांग देगी फांसी पर।--- रॉबर्ट ग्रीन।
ज्ञानदत्त पाण्डेय