skip to main |
skip to sidebar

धन तो उसकी कीमत से ज्यादा अहमियत मत दो। वह एक अच्छा नौकर है पर बहुत की बुरा मालिक!
--- अलेक्जेण्डर ड्यूमा।

यह सूचना के प्राचुर्य का युग नहीं है, यह एकाग्रता में कमी का युग है।

अगर आप लोगों को सार्थक तरीके से बदलना चाहते हैं तो उन्हें समय और स्पेस में आत्म-ज्ञान विकसित करने का मौका दें।
पीटर सेंजे का कहना है - "लोग बदलाव का विरोध नहीं करते। लोग सिर्फ उनको बदलने का विरोध करते हैं।"

किसी सुदूर रेगिस्तानी गाँव की सुबह दिन चढ़ने तक अलसाई रहती है, वहीं शहर की सुबह ऐसे जगती है जैसे किसी बिच्छू ने काट खाया हो।
---- संजय व्यास। टिप्पणी में।
बुद्ध कहते हैं: “अगर तुम अपना दर्प अलग नहीं कर सकते तो तुम अपना क्रोध नहीं छोड़ सकते।”

अगर आप साहस दिखाते हैं तो सम्भव है कि कभी आप लड़खड़ायें और आपकी हार हो जाये। आपको मुंह छिपाना पड़े। पर अगर आप साहस नहीं दिखाते तो हार (और अपने आप से हार) अवश्यंभावी है!

पूरी जिन्दगी उस दौड़ जैसी है,
सभी ऊंचाइयों और गड्ढों से युक्त।
और जीतने के लिये आपको सिर्फ यह करना है –
जब भी गिरो, उठ खड़े होओ!
---- --- डी ग्रोबर्ग की एक कविता का अनुवाद।