Wednesday, April 29, 2009

धन को अहमियत


flower trans

धन तो उसकी कीमत से ज्यादा अहमियत मत दो। वह एक अच्छा नौकर है पर बहुत की बुरा मालिक!
--- अलेक्जेण्डर ड्यूमा।


Monday, April 27, 2009

एकाग्रता


flower trans
यह सूचना के प्राचुर्य का युग नहीं है, यह एकाग्रता में कमी का युग है।


Saturday, April 25, 2009

बदलाव


flower trans
अगर आप लोगों को सार्थक तरीके से बदलना चाहते हैं तो उन्हें समय और स्पेस में आत्म-ज्ञान विकसित करने का मौका दें।
पीटर सेंजे का कहना है - "लोग बदलाव का विरोध नहीं करते। लोग सिर्फ उनको बदलने का विरोध करते हैं।"


Thursday, April 23, 2009

सुबह की आपाधापी


flower trans

किसी सुदूर रेगिस्तानी गाँव की सुबह दिन चढ़ने तक अलसाई रहती है, वहीं शहर की सुबह ऐसे जगती है जैसे किसी बिच्छू ने काट खाया हो।
---- संजय व्यास। टिप्पणी में।

क्रोध


बुद्ध कहते हैं: “अगर तुम अपना दर्प अलग नहीं कर सकते तो तुम अपना क्रोध नहीं छोड़ सकते।”


Tuesday, April 21, 2009

साहस और हार


flower trans
अगर आप साहस दिखाते हैं तो सम्भव है कि कभी आप लड़खड़ायें और आपकी हार हो जाये। आपको मुंह छिपाना पड़े। 
पर अगर आप साहस नहीं दिखाते तो हार (और अपने आप से हार) अवश्यंभावी है!

Monday, April 20, 2009

जब भी गिरो, उठ खड़े होओ!


flower trans
पूरी जिन्दगी उस दौड़ जैसी है,
सभी ऊंचाइयों और गड्ढों से युक्त।
और जीतने के लिये आपको सिर्फ यह करना है –
जब भी गिरो, उठ खड़े होओ!
---- --- डी ग्रोबर्ग की एक कविता का अनुवाद।