Friday, October 2, 2009

भय



आपको कुछ भी डराने को नहीं रहेगा, अगर आप डरने से मना कर दें!
~ महात्मा गांधी।


Monday, September 28, 2009

क्षमा



एक कमजोर आदमी कभी क्षमा नहीं कर सकता। क्षमा तो समर्थवान का गुण है।
~ मोहनदास कर्मचन्द गांधी।

क्षमा सोहती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो।
उसको क्या, जो दन्त हीन, विषरहित, विनीत सरल हो।
~ दिनकर।


Friday, September 25, 2009

मानव मस्तिष्क



आपका मस्तिष्क समस्त दुनियां की टेलीफोन प्रणाली से १४०० गुणा जटिल है और समसे शक्तिशाली कम्प्यूटर से ज्यादा क्षमतावान है। ... और तब भी कभी कभी आप अपना पोस्टल कोड नहीं याद रख पाते!
अपने मस्तिष्क को जगायें और अपनी नैसर्गिक क्षमताओं को मुक्त करें!
~ डेविड हजेस।


Wednesday, September 23, 2009

दुष्टता का अभिशाप



दुष्टता का सबसे बड़ा अभिशाप तो यही है कि व्यक्ति दुष्टता करने पर दुष्ट लोगों जैसा होता जाता है!
~ प्लेटो।


Sunday, September 20, 2009

राजनायिक



एक राजनायिक वह है जो एक स्त्री का जन्म दिन हमेशा याद रखता है और उसकी उम्र कभी नहीं!
~ रॉबर्ट फ्रॉस्ट


Friday, September 18, 2009

नवाचार



नवाचार (Innovation) नायक और अनुगामी में अन्तर तय करता है।
~ स्टीव जॉब्स।


Friday, September 11, 2009

कार्य



यदि आप अपने द्वारा जो किया जा रहा है, उसमें विश्वास करते हैं, तो उसे करने में किसी बाधा को न आने दें। दुनियां में जो कुछ उत्कृष्ट हुआ है वह अधिकांशत: असंभव लगने वाली स्थितियों में हुआ है।

~ डेल कार्नेगी।