Wednesday, June 17, 2009

लोगों का सुपरविजन



लोगों को यह मत बताओ कि काम कैसे करना है। उन्हें यह बता दो कि क्या करना है। फिर उन्हें आपको परिणामों से चमत्कृत होने का मौका दो!
~ जॉर्ज एस पैटन।

Tuesday, June 16, 2009

आलोचना



अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कीजिये। और उसके बाद अपना छाता खोल लें, ताकि आलोचना की बारिश आपके गले से बहती हुई नीचे न आ पाये।
~ डेल कार्नेगी।


Sunday, June 14, 2009

आपका पेशा


flower trans
जहां आपकी प्रतिभा और विश्व की जरूरतें एक दूसरे को काटती हैं, वहीं आपका पेशा तय होता है।
--- अरस्तू।


Tuesday, June 9, 2009

मुझे ही क्यों भगवान?



अर्थर ऐश, लॉन टेनिस का महान खिलाड़ी एड्स से मर रहा था। उसे दुनियां भर से पत्र मिल रहे थे। एक प्रशंसक ने लिखा - भगवान को तुम्हें ही क्यों चुनना था इस गलत बीमारी के लिये?

अर्थर ने उत्तर दिया - दुनियां भर में ५ करोड़ बच्चे टेनिस सीखते हैं। पचास लाख सीख जाते हैं। पांच लाख उसमें से प्रोफेशन टेनिस खेलने वाले बनते हैं। पचास हजार सरक्यूट में आ जाते हैं। पांच सौ ग्रेण्डस्लेम में पंहुचते हैं। उसमें से ४ सेमीफाइनल में और दो फाइनल में।

जब मैं ग्रेण्डस्लेम जीत कर कप उठा रहा था, तब मैने यह भगवान से नहीं पूछा - मुझे ही क्यों भगवान? और आज जब मैं कष्ट में हूं तो मुझे नहीं पूछना चाहिये - मुझे ही क्यों भगवान?


Saturday, June 6, 2009

आदर


flower trans
जो हम नहीं समझ पाते, उसके प्रति आदर भाव रखते हैं। 
--- थॉमस फुलर।

Thursday, June 4, 2009

खुशी और गम


flower trans
हम कभी उतना खुश या उतना उदास नहीं होते, जितना हम अपने से अपेक्षा करते हैं। 
--- ला रोचफोकॉल्ड।


Tuesday, June 2, 2009

प्रलोभन


flower trans
ईमानदारी की रोटी ठीक है। यह मक्खन है जो प्रलोभन का कारण है! 
--- डगलस जेरॉल्ड।