skip to main |
skip to sidebar

हम सभी शांति चाहते हैं। पर कोई समय ऐसा आता है कि शांति की रक्षा आतंक और अन्याय के खिलाफ युद्ध से करनी पड़ती है। --- जेम्स एच डगलस
ज्ञानदत्त पाण्डेय

मैं घण्टा भर खतरनाक लोगों के बीच बिताना पसन्द करूंगी बनिस्पत दो मिनट सुस्त लोगों के बीच।--- स्टेफाइन बैरन
ज्ञानदत्त पाण्डेय

लहरों से डर कर नौका पार नही होती।
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती॥
नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवरों पर सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस बनता है,
चढ़ कर गिरना, गिर कर चढ़ना ना अखरता है।
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती॥
--- मुझे शिकायत है की पंच लाइन।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

जीवन की बड़ी और महत्वपूर्ण समस्यायें सोच के उस स्तर पर हल नहीं की जा सकतीं, जिस पर हमनें उन्हें रचा है! --- अलबर्ट आइंस्टीन
ज्ञानदत्त पाण्डेय
कबिरा खड़ा बजार में, लिये लुकाठी हाथ। जो घर जारे आपनो, सो चले हमारे साथ॥
ज्ञानदत्त पाण्डेय
परेशान और हैरान होने का रहस्य उस फालतू समय मेँ है जिसमें आप सोचते हैं कि आप खुश हैँ या नहीँ। इसका इलाज काम मेँ लग जाने में है! --- जॉर्ज बरनार्ड शॉ ज्ञानदत्त पाण्डेय

मैं हाथ उठा कर कहती हूं - स्वस्थ शरीर, काम के लिये तत्पर, फर्श पर पोछा लगाने को भी तैयार बड़े मुद्दों को हल करने के लिये!--- इन्द्रा नूई, रिडिफ पर।
ज्ञानदत्त पाण्डेय