Tuesday, September 23, 2008

आतंक और अन्याय




flower trans
हम सभी शांति चाहते हैं। पर कोई समय ऐसा आता है कि शांति की रक्षा आतंक और अन्याय के खिलाफ युद्ध से करनी पड़ती है। 
--- जेम्स एच डगलस 

ज्ञानदत्त पाण्डेय

Monday, September 22, 2008

सुस्त लोग




flower trans
मैं घण्टा भर खतरनाक लोगों के बीच बिताना पसन्द करूंगी बनिस्पत दो मिनट सुस्त लोगों के बीच।
--- स्टेफाइन बैरन 

ज्ञानदत्त पाण्डेय

Saturday, September 20, 2008

हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती





flower trans
लहरों से डर कर नौका पार नही होती।
हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती॥

नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवरों पर सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस बनता है,
चढ़ कर गिरना, गिर कर चढ़ना ना अखरता है।
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती॥

--- मुझे शिकायत है की पंच लाइन।


ज्ञानदत्त पाण्डेय

Friday, September 19, 2008

जीवन पर आइंस्टीन





flower trans
जीवन की बड़ी और महत्वपूर्ण समस्यायें सोच के उस स्तर पर हल नहीं की जा सकतीं, जिस पर हमनें उन्हें रचा है! 
--- अलबर्ट आइंस्टीन 

ज्ञानदत्त पाण्डेय

Thursday, September 18, 2008

कबीर




flower trans
कबिरा खड़ा बजार में, लिये लुकाठी हाथ। 
जो घर जारे आपनो, सो चले हमारे साथ॥

ज्ञानदत्त पाण्डेय

Wednesday, September 17, 2008

परेशान होने का रहस्य




flower trans
परेशान और हैरान होने का रहस्य उस फालतू समय मेँ है जिसमें आप सोचते हैं कि आप खुश हैँ या नहीँ।  इसका इलाज काम मेँ लग जाने में है! 
--- जॉर्ज बरनार्ड शॉ 
ज्ञानदत्त पाण्डेय

Friday, September 12, 2008

कोई काम छोटा नहीं




flower trans
मैं हाथ उठा कर कहती हूं - स्वस्थ शरीर, काम के लिये तत्पर, फर्श पर पोछा लगाने को भी तैयार बड़े मुद्दों को हल करने के लिये!
--- इन्द्रा नूई, रिडिफ पर।

ज्ञानदत्त पाण्डेय