लोग सोचते हैं कि (औद्योगिक) संस्थायें आंकड़ों, शक्तियों, क्षमता, चीजों या मानव संगम से बनती हैं। वे ये भूल जाते हैं कि संस्थायें विचारों से बनती हैं। ~ जेम्स चेम्पी, रीइंजीनियरिंग मैनेजमेण्ट में।
लोग जब तक जिन्दगी में धक्का नहीं खाते, तब तक चमक नहीं आयेगी उनके व्यक्तित्व में, तब तक वे ऊंचाइयां नहीं छू सकेंगे। यह धक्का काम में असफलता के रूप में हो सकता है या बीमारी के रूप में भी!