Tuesday, June 8, 2010

घमण्ड


पता करें कि किस स्तर पर आपका घमण्ड रहता है। उससे आप जिस स्तर पर जीते हैं, उसका आकलन हो सकेगा।
~ मेरा सोचने का एक पड़ाव!

Monday, June 7, 2010

अच्छाई


एक व्यक्ति, जो हमेशा अच्छा बना रहना चाहता है, अन्तत: नष्ट हो जायेगा; अगर वह ऐसे लोगों से घिरा है, जो उतने अच्छे नहीं हैं।
~ मेकियावली।

Sunday, May 23, 2010

खतरा


“जो दूर जाने का खतरा उठाते हैं वही जान पाते हैं कि कोई कितनी दूर तक जा सकता है”
~ टी एस एलियट। निशान्त मिश्र के ब्लॉग से।

Friday, May 21, 2010

सर्वोत्कृष्ट



जिन्दगी में अगर तुम मोची बनो तो दुनियां के सर्वोत्कृष्ट मोची बनो! 
~ श्री जी.आर. गोपीनाथ को उनके पिताजी की सीख। फॉर्ब्स इण्डिया के मई अंक में उद्धृत।

नई जमीन की खोज


“यदि तुम सागरतट के ओझिल होने का खतरा नहीं उठा सकते तो नई जमीन की खोज करने के बारे में मत सोचो”
– आंद्रे गीद। निशान्त मिश्र के ब्लॉग से।

Wednesday, May 19, 2010

बच्चे


बच्चे वह बनते हैं, जो वे देखते हैं| वह नहीं जो आप कहते हैं।
~ रॉबिन शर्मा की ट्वीट।

Sunday, May 16, 2010

मित्र


मेरे आगे न चलो, मैं पछियाऊंगा नहीं!
मेरे पीछे आने की कोशिश न करो, मैं नेतृत्व नहीं करूंगा!
मेरे साथ चलो और बनो मेरे मित्र!

~ अल्वेयर कामू, चौपटस्वामी के ब्लॉग से।