मार समय की बहुत बुरी होती है यारों,
अपने कर्मों से ही खुद को यहां संवारो!
पानी में जो डूब रहा है उसे निहारो,
अपनी जान लगा कर उसकी जान उबारो!
बालू में भी हमको नौका खेना होगा!
समय सवाल करेगा उत्तर देना होगा!
मानव सोचता है कि वह डॉल्फिन से ज्यादा स्मार्ट है क्योंकि उसने कारें बनाई हैं, बड़ी इमारतें बनाता है और भीषण युद्ध कर सकता है। और डाल्फिनें तो पानी में तैरती रहती हैं। मछली खाती हैं और खेलती रहती हैं।
डॉल्फिनें बिल्कुल उन्ही कारणों से अपने को मानव से ज्यादा स्मार्ट समझती हैं! ~ डगलस एडम्स, लेखक, नाटककार और संगीतकार (1952-2001)|