Wednesday, July 15, 2009

विवाह



विवाह अवश्य करें। अगर आपकी पत्नी अच्छे स्वभाव की होगी तो आप प्रसन्न रहेंगे। अगर कर्कशा हुई तो आप दार्शनिक बन जायेंगे।
~ सुकरात।


Monday, July 13, 2009

जूते का दुख



मेरे पास जूते नहीं थे और इस बात को ले कर मैं तब तक दुखी रहा, जब तक मुझे सड़क पर वह आदमी न दिख गया जिसके पैर ही नहीं थे!
~ हेरॉल्ड एबोट, जैसा डेल कार्नेगी ने लिखा।


Sunday, July 12, 2009

बदला



आंख के बदले आंख और दांत के बदले दांत। जल्दी ही सारी दुनियां अंधी और पोपली हो जायेगी!


Saturday, July 11, 2009

भेड़



एक झुण्ड की एक शानदार भेड़ बनाने के लिये, आपको अपने आप को सबसे पहले भेड़ बनना होगा!
~ अलबर्ट आइंस्टीन


Wednesday, July 8, 2009

पूर्वाग्रह



पूर्वाग्रह को भंजित करना परमाणु को भंजित करने से कहीं ज्यादा कठिन है।
~ अलबर्ट आइंस्टीन।


Monday, July 6, 2009

औरों से काम लेना



नेतृत्व वह गुण है जिसके द्वारा आप औरों से वह करा पाते हैं जो आप चाहते हैं। इसलिये कि वे "वैसा करना चाहते हैं"।
~ ड्वाइट आइजनहॉवर।

Saturday, July 4, 2009

अनुमति



अगर यह अच्छा आइडिया है तो आगे बढ़ें और क्रियान्वयन करें। बाद में माफी मांगना अनुमति मांगने से ज्यादा सरल है!
~ एडमिरल ग्रेस हॉपर।