Sunday, November 21, 2010

आत्मविश्वास


मैं अब तक अपने बाहर तलाशती रही आत्मविश्वास और ताकत के लिये, पर यह तो अन्दर से आते हैं। यह तो हमेशा आपके साथ हैं।
~ अन्ना फ्रायड।

Sunday, November 14, 2010

राय और विचार


बहुत से लोग "राय (Opinion)" को "विचार (Thought)" समझने की गलती करते हैं।
~ हरबर्ट विक्टर प्रोचनॉव।



Sunday, November 7, 2010

विचार


लोग सोचते हैं कि (औद्योगिक) संस्थायें आंकड़ों, शक्तियों, क्षमता, चीजों या मानव संगम से बनती हैं। वे ये भूल जाते हैं कि संस्थायें विचारों से बनती हैं।
~ जेम्स चेम्पी, रीइंजीनियरिंग मैनेजमेण्ट में।

Saturday, November 6, 2010

गुण


यह मेरा अनुभव रहा है कि लोग जिनमें कमियां नहीं होतीं, बहुत कम गुणों से युक्त होते हैं।
~ अब्राहम लिंकन।

Sunday, October 24, 2010

नियति


जिन्दगी उन लोगों के लिये वाकई बहुत उदार होती है, जो अपनी नियति खोजते हैं।
~ अल्केमिस्ट में पाओलो कोएलो।

Sunday, October 17, 2010

उड़ना


१. फरिश्ते उड़ सकते हैं, वे अपने को बड़े हल्के अन्दाज में लेते हैं।
२. फरिश्ते उड़ सकते हैं, वे अपनी स्वतन्त्रता को बहुत गम्भीरता से लेते हैं।


Sunday, October 10, 2010

पठन



नित्य कुछ न कुछ पठन की आदत डालें। भले ही एक वाक्य हो। साल भर में आपको अंतर नजर आने लगेगा।