skip to main |
skip to sidebar

राजन, जिसने किसी समर्थ और ताकतवर से दुश्मनी मोल ले ली है, जिसके पास संसाधन नहीं हैं, जिसका धन चोरी चला गया है, जो वासना में लिप्त है या जो चोर है; वह अनिद्रा से ग्रस्त होगा।--- महाभारत, उद्योग पर्व, ३३.१३।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

जो बीच भंवर में इठलाया करते हैं वो बांधा करते तट पर नाव नहीं,
संघर्षों के पथ के राही सुख का जिनके घर रहा पड़ाव नहीं,
जो सुमन बीहड़ों में ,वन में, खिलते हैं वो माली के मोहताज नहीं होते
जो दीप उम्र भर जलते हैं वो दीवाली के मोहताज नहीं होते॥
---- चिठ्ठाचर्चा मेँ अनूप शुक्ल द्वारा उधृत। ज्ञानदत्त पाण्डेय

इस विश्व में तीन चीजें तय हैं - मृत्यु, टेक्स और अगर आपका ब्लॉग सफल हो गया तो लोगों की ईर्ष्या! --- ब्लॉगजगत से उठाया एक विचार।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

मेरे पास जूते नहीं थे, और मुझे उसकी बड़ी शिकायत थी। फिर मैने ऐसे आदमी को देखा, जिसके पैर नहीं थे। और मेरी शिकायत जाती रही। --- जी. विश्वनाथ, उद्धरण एक टिप्पणी में।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

कभी कभी मुफ्त सलाह की अहमियत उतनी ही होती है, जितना उसका दाम - आर्थात कुछ नहीं!--- अंग्रेजी का एक उद्धरण, श्री गोपालकृष्ण विश्वनाथ की टिप्पणी से।ज्ञानदत्त पाण्डेय
यह आपका तरीका है कि आप कैसा महसूस करतें हैं - आप मसीह की तरह महसूस करें तो आप मसीह जैसा बनेंगें; आप बुद्ध की तरह महसूस करें तो आप बुद्ध जैसा बनेंगें|
--- स्वामी विवेकानन्द, श्री विवेक गुप्त के ब्लॉग पर अनुवाद।
ज्ञानदत्त पाण्डेय

आजादी बहुत बड़ा और विलक्षण औजार है। पर इसका प्रयोग करने के पहले हमें तथ्यों का सत्यापन अवश्य कर लेना चाहिये।--- एक ई-मेल में व्यक्त विचार।
ज्ञानदत्त पाण्डेय